फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुरक्षा पर सवाल... एडीसी के कार्यक्रम में चम्मच को चाकू समझ युवक को दबोचा

Tue, 11 Jun 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह के एनीमिया मुक्त ​अ​भियान कार्यक्रम में पहुंचन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सिविल अस्पताल में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जबकि एक युवक एडीसी वैशाली सिंह के एनीमिया मुक्त अभियान कार्यक्रम में पहुंचने से पहले पहुंच गया। हाथ में ली चम्मच को चाकू समझकर लोगों ने उसे दबोच कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। आर्य नगर थाना प्रभारी रवींद्र सिंह का कहना है कि सिविल अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने युवक को नशेड़ी समझकर छोड़ दिया। उनके पास थाने में कोई लेकर नहीं आया।
विज्ञापन

सुभाष रोड पर शहर का सरकारी अस्पताल है, जहां मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एनीमिया मुक्त अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए एडीसी वैशाली सिंह को बुलाया गया। एडीसी के पहुंचने का समय 11 बजे रखा गया। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल प्रशासन के अलावा आम लोग भी शामिल हुए। इसी बीच एक पहुंच गया। उसमें हाथ में थैली थी। पुलिस का कहना है कि थैली में उसने चम्मच रखी हुई थी, जो चाकू की तरह दिखाई दे रही थी। चाकू मानकर पब्लिक ने युवक को दबोच लिया। मामले की सूचना पाकर सिविल अस्पताल में मौजूद सुरक्षा मौके पर पहुंचे। पता चला कि युवक नशा करने का आदी है। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
वर्जन
मामला मेरे नोटिस में आया था। पता चला कि युवक के पास चाकू नहीं, बल्कि चम्मच थी। वह नशा करने का आदी बताया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने उसे छोड़ दिया। थाने में लेकर कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, प्रभारी थाना आर्य नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें