फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटने वाले एमडीयू के चार हॉस्टलों में रहेंगे क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के संक्रमण के कारण दुनियाभर में लागू लॉकडाउन में फंसे जिले के 158 विद्यार्थियों और अन्य लोगों को जल्द ही हवाई मार्ग से लाया जाएगा। यहां लौटने पर उन्हें एमडीयू कैंपस के चार हॉस्टलों में 14 दिन क्वारंटीन करने के आदेश डीसी की ओर से जारी हुए हैं। वहीं, एमडीयू टीचिंग व नॉन टीचिंग एसोसिएशन ने कैंपस की इमारत में कोरोना के संदिग्धों को क्वारंटीन न करने की बात कही है। ऐसा करने पर कुलपति निवास पर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। उधर, डॉ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन ने भी इस फैसले का विरोध किया है। जिला उपायुक्त आरएस वर्मा ने अपने निर्देश में कहा कि डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत एमडीयू के चार हॉस्टल भवन को क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इसमें ट्रांजिस्ट हॉस्टल, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स हॉस्टल, स्पोर्ट्स हॉस्टल व भागीरथी गर्ल्स हॉस्टल शामिल है। उन्होंने एमडीयू प्रशासन को सभी हॉस्टलों में बिजली, पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने को भी कहा है।
विज्ञापन

सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे एसपी
उपायुक्त ने अपने निर्देशों में एमडीयू के क्वारंटीन हॉस्टलों की सुरक्षा का जिम्मा एसपी राहुल शर्मा को दिया है। हवाई जहाज से एयरपोर्ट उतरने के बाद विदेश से आने वाले सभी 158 लोगों को सड़क मार्ग से कैंपस लाया जाएगा। यहां उनके आने से क्वारंटीन रहने तक एसपी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। विवि के रजिस्ट्रार हॉस्टल भवनों में सफाई के अलावा स्वच्छ पेयजल व निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित करेंगे।
शुगर मिल रोहतक के एमडी नोडल अफसर
उपायुक्त ने एमडीय कैंपस में बनाए नए क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए शुगर मिल रोहतक के एमडी मानव मलिक को नोडल आफिसर नियुक्त किया है। ये खाने समेत सभी जरूरी व्यवस्था संभालेंगे। इनके साथ डाइट लेक्चरर रमेश कुमार व सुनीता अहलावत कोर्डिनेट करने के लिए रहेंगे। सिविल सर्जन यहां चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें