फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कतर में एयर स्पेस मंगलवार तक बंद, फंसे लोग

विज्ञापन
फोटो संख्या : 37 : कतर में रह रहे रोहतक के सुरेंद्र उर्फ काला मायना। स्रोत स्वजन
विज्ञापन
रोहतक। इरान-इस्राइल जंग से खाड़ी के अन्य देशों में खतरा मंडरा रहा है। कतर में मंगलवार तक एयर स्पेस बंद होने से लोग फंस गए हैं। कतर सरकार ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कतर में गए रोहतक के मायना गांव निवासी सुरेंद्र काला ने यह जानकारी दी है। वहीं रोहतक से दुबई व कुवैत में गए युवाओं ने खुद को सुरक्षित बताया है।
काला मायना ने बताया कि नागरिकों के मोबाइल फोन पर सुबह से ही आपातकालीन अलर्ट के संदेश भेजे जा रहे हैं। हालांकि उनके आसपास कोई अटैक अभी नहीं हुआ है लेकिन धमाकों की आवाजें दूसरे दिन भी सुनाई दे रही हैं।
कतर के आसमान में भी मिसाइलों का धुआं और आवाज सुनाई दे रही है। इरान-इस्राइल जंग बढ़ने से खाड़ी के अन्य देशों में खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में वहां रह रहे रोहतक के युवाओं की उनके परिजनों को चिंता होने लगी है।
विज्ञापन

कतर की ऑयल कंपनी में पेट्रोकेमिकल मैकेनिक काला मायना का कहना है कि शनिवार शाम से ही अटैक और बम धमकों की आवाज आ रही हैं। वे फिलहाल सुरक्षित जगहों पर हैं लेकिन सुबह से ही धमके हो रहे हैं। वहां खतरा बढ़ने पर वे रोहतक लौटे आएंगे। संवाद

दुबई में रह रहा बेटा, बोला वहां सब ठीक
वहीं, रोहतक में पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की पूर्व नर्सिंग अधीक्षक ईशवंती मलिक का कहना है कि उनका बेटा मनीष दुबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और पांच साल से रह रहा है। रविवार शाम करीब पांच बजे उनसे फोन पर बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि वहां अभी तक सब ठीक है।
-
कुवैत में रह रहे माडौदी के राकेश बोले-सुरक्षित हैं
कुवैत में रह रहे रोहतक के माडौदी रांगडान गांव निवासी 28 वर्षीय राकेश ने फोन पर बताया कि वे कुवैत के सालमिया शहर में करीब 8 साल रह रहे हैं। अभी 10 दिन पहले ही भारत से कुवैत पहुंचे हैं। कुवैत में वे एक होटल में कर्मचारी हैं। रविवार शाम को गांव से चाचा रविंद्र बागड़ी का फोन आया था। उनको चिंता हो रही थी तो फोन पर बताया कि कुवैत में वे सुरक्षित हैं।

फोटो संख्या : 37 : कतर में रह रहे रोहतक के सुरेंद्र उर्फ काला मायना। स्रोत स्वजन

फोटो संख्या : 37 : कतर में रह रहे रोहतक के सुरेंद्र उर्फ काला मायना। स्रोत स्वजन

फोटो संख्या : 37 : कतर में रह रहे रोहतक के सुरेंद्र उर्फ काला मायना। स्रोत स्वजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें