फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीडब्ल्यूडी वर्कर्स बोले- मांगें न मानीं तो देंगे धरना

Sat, 04 May 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
03सीटीके24...सुभाष रोड के पास ​स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक करते हरियाणा गवर्नमेंट पी. डब्यलू
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक शुक्रवार को सुभाष चौक पर यूनियन कार्यालय में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता नरेश बिडलान और संचालन सचिव रंजित कुमार ने किया। इसमें मुख्य तौर पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इन्होंने बताया कि कार्यकारी अभियंता प्रांतीय मंडल नंबर एक को 24 अप्रैल को मांगों के समाधान के लिए पत्र लिखा था, लेकिन कर्मचारियों की मांगों का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। इस कारण रोष है। कर्मचारियों ने कहा कि समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया गया तो धरना दिया जाएगा। इस मौके पर बलजीत लडवाल, शमशेर खनगवाल, कौशल गुप्ता, सुरेश, कर्मबीर, महिपाल, रमेश, दुर्गेश कुमार, जनता देवी, रोशनी, अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें