फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनबीए के लिए आवेदन करेगा एमडीयू

Sat, 04 May 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
03सीटीके22...एमडीयू के यूआईईटी में आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करते कुलपति प्रो.राजबीर सिंह।
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) को गुणवत्तापरक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एनबीए (नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिटेशन) के लिए आवेदन करेगा। इस संबंध में एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने शुक्रवार को यूआईईटी का दौरा कर निदेशक यूआईईटी व प्राध्यापकों से संवाद किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि एनबीए एक्रीडिटेशन यूआईईटी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने किसी भी इंजीनियरिंग संस्थान के लिए एनबीए को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एनबीए किसी भी इंजीनियरिंग संस्थान की स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर अपनी शिक्षा गुणवत्ता आश्वासन के लिए मान्यता की मुहर लगाता है। कुलपति ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में एनबीए के महत्व को भी रेखांकित किया।
कुलपति ने कहा कि यूआईईटी के ग्लोबल कनेक्ट के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। यह प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूआईईटी इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के लिए विद्यार्थियों का पसंदीदा संस्थान बनेगा। यूआईईटी में इंडस्ट्री-एकेडेमिया कनेक्टिविटी को भी सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने एनबीए एक्रीडिटेशन को लेकर यूआईईटी के शिक्षकों से गहन विचार-मंथन किया।
विज्ञापन

यूआईईटी के निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह ने कुलपति का स्वागत किया और एनबीए एक्रीडिटेशन के लिए जरूरी तैयारियों का ब्योरा दिया। इस दौरान यूआईईटी की कक्षाओं एवं प्रयोगशालाओं का भी दौरा किया। इस मौके पर यूआईईटी के निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह, कुलपति के ओएसडी डॉ. राजीव शर्मा, पीआरओ पंकज नैन साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें