फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए पूरे दिन लगाए पुशअप

Sat, 21 Dec 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
21महम02-सीसरखास निवासी राजपाल पहलवान बेटे कर्णवीर के साथ चौबीसी के चबूतरे पर पुशअप लगाते हुए। स
विज्ञापन
महम ।
विज्ञापन

खंड के गांव सीसरखास निवासी राजपाल पहलवान व उनके बेटे कर्णवीर ने नशाखोरी मिटाने के लिए अनूठा प्रयास किया। शनिवार को उन्होंने चौबीसी के चबूतरे पर सुबह नौ बजे से पांच बजे तक एक हाथ से लगातार बिना रुके पुशअप लगाए।
राजपाल ने बताया कि उन्होंने कभी किसी प्रकार का नशा नहीं किया। देशी खानपान रहा है। बेटे कर्णवीर को भी यही सिखाया है। शरीर सबसे कीमती है। इसे नशे व अन्य बेकार की चीजें सेवन कर खराब न करें। वह पिछले कई वर्षों से नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उनके इस कदम की चहुओर सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल पहले भी कर चुके हैं कई कारनामे
खेल कमेटी सदस्य विकास सीसर ने बताया कि राजपाल ने इससे पहले मदीना से महम पंद्रह किलोमीटर का उलटे पांव दौड़ लगाने का रिकाॅर्ड बना चुके हैं। वे गांव में नशे के खिलाफ अलख जगाए हुए हैं। उन्होंने साबित कर दिखाया है कि देशी खानपान व मेहनत के बल पर मानव कितना शक्तिशाली हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें