फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में आज से शुरू होगी फसलों की खरीद

विज्ञापन
Purchase of crops will start in the mandis from today
विज्ञापन
जिले की मंडियों में वीरवार से रबी सीजन की फसलों की अधिकारिक खरीद शुरू होगी। जिले भर में इसके लिए 10 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जहां गेहूं और सरसों खरीदी जाएंगी। जौ की खरीद सिर्फ रोहतक की नई अनाज मंडी में होगी।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी खरीद सीजन के मद्देनजर सारी सुविधाओं मुहैया करवाई गई हैं। लेकिन नलों के पास हाथ धोने के लिए साबुन आदि का प्रबंध बुधवार तक भी नहीं हो सका। मार्केट कमेटी ने दावा किया है कि कोरोना के मद्देनजर सैनिटाइजर और मास्क का प्रबंध किया जाएगा। रोहतक के अलावा महम, सांपला, किलोई, कलानौर, मदीना, हसनगढ़, सांघी, लाखनमाजरा और काहनौर में खरीद की जाएगी। फूड सप्लाई विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयरहाउस और एफसीआई अलग-अलग मंडियों में खरीद करेंगी। किसानों की सहायता के लिए मार्केट कमेटी दफ्तर में किसान सहायता केंद्र बनाया गया है। जिलास्तर पर शिकायतों का निपटारा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें