फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की मंडियों में 36 हजार 455 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद दर्ज: डीसी

Wed, 13 Nov 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन की ओर से झज्जर और हैफेड की ओर से बादली, बहादुरगढ़, बेरी, ढाकला, माजरा डी, मातनहेल, पाटोदा अनाज मंडियों में समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा की खरीद जारी है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि जिले में 13 हजार 775 किसानों से 36455 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है, जिसके चलते 99 फीसदी बाजरा उपज का उठान भी हो चुका है। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा वेयरहाउस काॅरपोरेशन की ओर से झज्जर मंडी में 14 हजार 303, हैफेड की ओर से बादली मंडी में 686, बहादुरगढ़ में 192, बेरी मंडी में 1916 मीट्रिक टन, ढाकला मंडी में 5329, मातनहेल में 14029 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा जा चुका है, जबकि 38444 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हो चुकी है। वहीं, 36053 मीट्रिक टन बाजरे का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें