रोहतक। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर पार्टी में सियासी माहौल गरमा गया है। युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पर्यवेक्षक बीवी श्रीनिवास पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार रविवार को रोहतक पहुंचे और शहरी व ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन लिए। करीब 30 नेताओं ने नामांकन सौंपे। शहरी अध्यक्ष के लिए पंजाबी, एससी और ओबीसी और ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष के लिए जाट समाज से ज्यादा नेताओं ने आवेदन किया है।
पर्यवेक्षक ने कहा कि वह 20 जून तक दो बार और रोहतक कार्यकर्ताओं के बीच आएंगे। किसी को हिचक है तो निजी मोबाइल नंबर पर कॉल करें। साथ ही वे संगठनात्मक चुनाव को लेकर निजी तौर पर भी मिलने को तैयार हैं। कई कार्यकर्ता दिल्ली आकर भी उनसे मिले हैं। जिला अध्यक्ष के लिए आवेदनों की संख्या बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी की सोच के अनुसार संगठन निर्माण का कार्य तेजी पकड़ रहा है। जून के आखिरी सप्ताह में सूची फाइनल कर दी जाएगी। जो भी जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन कर रहे हैंं, उनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड देखा जाएगा कि पार्टी के लिए किसने समर्पण के साथ कार्य किया है।
इससे पूर्व बैठक में 2 मिनट का मौन धारण कर अहमदाबाद हवाई दुघर्टना में मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में संगठन महासचिव जयदीप धनखड़ ,पूर्व विधायक संत कुमार, चक्रवर्ती शर्मा, कांग्रेस डेलीगेट बलराज बल्ले, मोनू शर्मा, निगम पार्षद विजय गोयल भी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर लड़ा लोकसभा और विधानसभा चुनाव : बतरा
कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि कांग्रेस को बहुत लंबे समय से संगठन की आवश्यकता थी, यह इंतजार खत्म होने वाला है। जिसे जो दायित्व मिलेगा सब उनका सहयोग करेंगे। कांग्रेस के पास संगठन नहीं था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
व्यापारी, पूर्व पार्षद से लेकर कारोबारी भी शहरी अध्यक्ष बनने की दौड़ में
शहरी जिला अध्यक्ष बनने के लिए पंजाब, एससी व बीसी समाज के नेताओं का ज्यादा जोर है। इसमें व्यापारी, पूर्व पार्षद व कारोबारी से लेकर प्रॉपर्टी डीलर तक शामिल हैं। व्यापारी नेता हेमंत बख्शी, पूर्व पार्षद गुलशन ईशपुनियानी, शौरी मार्केट प्रधान गुलशन ईशपुनियानी, प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान रमेश खुराना, राकेश गर्ग, देवेंद्र भारत, मेयर का चुनाव लड़ चुके सूरजमल किलोई, सुरेंद्र सिंधु, निर्मला बल्हारा, राजबाला हुड्डा, बलराज उर्फ बल्ले, कुलदीप केडी आदि नामांकन दाखिल किया।
15सीटीके11: युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व ऑब्जर्वर बीवी श्रीनिवास पार्टी के संगठना