फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पंजाब पुलिस के एएसआई के बेटे की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
27सीटीके24..मृतक योगेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। नेशनल हाईवे पर इस्माईला गांव के पास रोहतक से सांपला जा रही कार गलत दिशा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर में पंजाब पुलिस के एएसआई कृष्ण कुमार के बेटे 21 वर्षीय योगेश की मौत हो गई। सांपला थाने में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सांपला निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह पंजाब पुलिस में भर्ती एएसआई है। पंजाब पुलिस की एक यूनिट दिल्ली स्थित पंजाब व हरियाणा भवन में तैनात है। वहां पर वह पंजाब पुलिस की सीआईडी ब्रांच में है। उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी हैं, जबकि उससे छोटा बेटा योगेश व सबसे छोटा कुनाल है। योगेश बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है, जो कार लेकर किसी काम से रोहतक गया था। वापस आते समय जब वह इस्माईला गांव के पास रेलवे पुल से आगे पहुंचा तो गलत दिशा में एक ट्रक खड़ा था। योगेश की का सीधी ट्रक से टकरा गई। टक्कर में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने पीजीआई पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। वे सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। मामले में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें