फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 12.45 करोड़ से बनेगा पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा भरपूर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम के वार्ड-1 व 22 की करीब 30 हजार की आबादी को स्वच्छ पेयजल सप्लाई देने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने आईडीसी कॉलोनी व जेएलएन तक पाइपलाइन बिछाना शुरू कर दिया है। 12.45 करोड़ रुपये की लागत के प्रोजेक्ट के तहत यहां पाइपलाइन बिछाई जाएगी और जेएलएन नहर के सेकेंड वाटरवर्क्स के पास नया पंप हाउस बनाया जाएगा। जून 2024 तक इस काम को पूरा कर आमजन के लिए पानी की सप्लाई चालू की जाएगी। इससे हजारों लोगों की पेयजल संबंधी समस्या का समाधान होगा। वार्ड-1 व 22 में पिछले काफी सालों से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों में गंदे पानी की सप्लाई आ रही है। इससे लोगों का जीना दूभर हो चुका है। यहीं नहीं वार्ड के लोगों ने पूर्व मंत्री ही नहीं जनस्वास्थ्य विभाग के मंत्री तक शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान ही नहीं किया जा रहा था। इसके चलते लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के बाहर जाम व मटके तक फोड़े, लेकिन स्थाई समाधान न होकर विभाग की ओर से पानी के टैंकर वार्डों में भेजे गए। यह टैंकर भी विभाग की ओर से कुछ ही दिन भेजे गए। इसके बाद फिर भी वही स्थिति बनी रही। फरवरी में विभाग की ओर से पानी की सप्लाई से संबंधित प्रपोजल बनाकर मुख्यालय को भेजा गया। जहां से नई पाइप लाइन बिछाने आईडीसी जलघर का निर्माण करने के लिए 12.45 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। विभाग की ओर से यहां काम शुरू कर दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
विज्ञापन


30 हजार से ज्यादा की आबादी को होगा फायदा
एक साल की समय सीमा के बाद काम पूरा होने पर वार्ड की 20 से ज्यादा कॉलोनियों व 30 हजार से ज्यादा की आबादी को इसका फायदा मिलने वाला है। वार्ड की शास्त्री कॉलोनी, सूर्य नगर, श्याम कॉलोनी, जेपी कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, कुताना बस्ती, शिव नगर, गीताजंलि, अलखनंदा व शिव नगर एक्सटेंशन, आईडीसी चौक का एरिया, करतारपुरा, इंद्रा कॉलोनी, कच्ची गढ़ी गोपालपुरा समेत अन्य कॉलोनी के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

30 लाख लीटर जल संशोधन संयंत्र का होगा निर्माण
आईडीसी कॉलोनी में जलघर के निर्माण के दौरान 30 लाख लीटर जल संशोधन संयंत्र का निर्माण किया जाएगा। इससे पानी की कमी भी कॉलोनी के लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी। अगर नहर में पानी नहीं है तो यह 30 लाख लीटर पानी 15 दिन तक लोगों को सप्लाई किया जा सकता है। रोटेशन के हिसाब से कोई भी नहर आठ से दस दिन तक ही बंद रहती है। इसलिए लोगों को भविष्य में पानी को लेकर समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


आईडीसी कॉलोनी जलघर पर निर्माण कार्य और पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम जोरों से चल रहा है। इसे एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द लोगों को पानी की सप्लाई ठीक तरह से मिल सके। लोहे की पाइपलाइन बिछाई जाने लग रही है।
विज्ञापन

-आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें