फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 5 से 25 नवंबर तक गांवों और शहरों में लगेंगी चौपालें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नई दिल्ली। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ ''वोट बचाओ, देश बचाओ'' अभियान शुरू करने की घोषणा की। यह अभियान 5 से 25 नवंबर तक गांवों और शहरों में चौपालें लगाकर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करेगा। नारनौंद से विधायक जस्सी पेटवाड़ ने बुधवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पेटवाड़ ने दावा किया कि देशभर में करीब 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव से वोट चोरी का खेल कई राज्यों तक पहुंच गया। विधायक ने हर विधानसभा क्षेत्र में 15 हजार से अधिक वोटों की चोरी का आरोप लगाया। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के सामने रखेगी, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। इस दौरान विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पदम सिंह दहिया, जयवीर सिंह और सुखबीर फरमाना, जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, जयभगवान आंतिल, सुरेंद्र शर्मा, पुनीत राणा, ऋतुराज व पवन गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें