गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से 6 नवंबर को सेक्टर-7 स्थित सामुदायिक केंद्र में जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में डीसी नेहा सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी, जबकि कृषि विभाग से डीडीए डॉ. बलवंत भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
एसडीओ डॉ. राजेंद्र मेहरा ने बताया कि मेले में किसानों को खेती-बाड़ी की पुरानी और नई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही दवाई, खाद, प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन और कृषि यंत्रों के बारे में भी बताया जाएगा। पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। इन विषयों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के लिए संबंधित विभागों के डॉक्टर भी मेले में हिस्सा लेंगे। मेले में 20 स्टॉल लगाकर कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।