32 चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के कबीर कुटीर आवास पर मुख्यमंत्री को मांग पत्र देते जन स्वास्थ्य विभ
रोहतक। समय पर भुगतान करवाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। सीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ठेकेदार सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी ठेकेदार वीरवार को सुबह उपायुक्त सचिन गुप्ता से मिले थे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता शिवराज चौहान, कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार और ठेकेदारों के प्रतिनिधिमंडल को एक साथ सचिवालय बुलाया। जहां दोनों पक्षों को सुनकर और विभाग मुख्यालय से बात करके सबको समान रूप से भुगतान करने की सलाह दी।
इसके बाद ठेकेदारों के प्रतिनिधियों को मुख्यालय पंचकूला में अधिकारियों से मिलने का समय दिया गया। जहां वीरवार शाम चार बजे ठेकेदारों की संबंधित अधिकारियों से मुलाकात हुई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सबको न्यायिक तौर पर व्यावहारिक भुगतान करने का प्रयास करेंगे लेकिन कोर्ट केस में चर्चा से मना किया।
ठेकेदार सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इसके बाद ठेकेदारों ने सीएम से कबीर कुटीर चंडीगढ़ मुलाकात की। सीएम ने आश्वासन दिया कि जितना कोर्ट केस वालों को भुगतान किया जाएगा, उसी आधार पर अन्य ठेकेदारों को भी भुगतान किया जाएगा।