फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
20जेएनडी03: कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ सदस्य और अन्य। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ, छात्रों के स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम के लिए मनोवैज्ञानिक प्राथमिक उपचार विषय पर शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने कहा कि समय पर परामर्श एवं सहानुभूतिपूर्ण संवाद से गंभीर परिस्थितियों को रोका जा सकता है। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डॉ. संजय कुमार ने मनोवैज्ञानिक प्राथमिक सहायता की अवधारणा, आवश्यकता एवं व्यवहारिक पक्षों पर विस्तार से बताया।
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यार्थियों के व्यवहार में आने वाले सूक्ष्म परिवर्तनों को पहचान कर समय रहते उचित मार्गदर्शन दे सकते हैं। इस दौरान डॉ. जय नारायण गहलावत, डॉ शमशेर सिंह , डॉ. मुनीश कुमार भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें