फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार से पुलिसिया सुलूक, थाने में जमकर हंगामा

Wed, 05 Aug 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर शहर थाना पुलिस में जोरदार हंगामा हो गया।
विज्ञापन


विजिलेंस की एक टीम आई एक पुलिस कर्मी को घसीटते हुए थाने से बाहर लाई और गाड़ी में डालकर ले गई।

इस पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई तक की गई। हंगामे के बीच थाना परिसर में काफी लोगों की भीड़ जुट गई।

दरअसल, दोपहर करीब 2 बजे शहर थाने के मुंशी वाले रूम में विजिलेंस टीम के तीन सदस्य अंदर घुसे।

एक व्यक्ति ने यहां तैनात एक कर्मचारी की बेल्ट और एक ने कॉलर पकड़ कर उसे रूम से बाहर निकाला।

रूम से बाहर पांच-छह और विजिलेंस कर्मी खड़े थे। उक्त कर्मचारी से कहा गया कि जेब से पैसे निकाल जो तूने शिकायतकर्ता से लिए हैं। उसकी जेब की तलाशी ली गई और कुछ पैसे भी निकाले।

कर्मचारी ने आपत्ति जताई कि उसने किया क्या है। विजिलेंस पुलिसिया तरीका अपनाते हुए उसे थाने के बाहर खड़ी गाड़ी तक ले गई और जबरन गाड़ी में डालकर उसे रोहतक ले गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी और होमगार्ड उसे छुड़वाने लगे तो उन्हें भी लताड़ दिया गया। आरोप है कि इस कर्मचारी ने किसी से 500 रुपये की रिश्वत ली थी। बहरहाल, जो भी हो थाने के  अंदर किसी पुलिस कर्मी के साथ पुलिसिया सुलूक शायद पहली बार देखा गया। यह नजारा देख सड़क से गुजर रहे काफी यात्री थाने के बाहर जुट गए। थाने में तैनात कुछ पुलिस क र्मियों का कहना है कि उनके इस सहकर्मी को उन्होंने पैसे लेते नहीं देखा।
विज्ञापन


कोट
रोहतक से आई विजिलेंस टीम के अधिकारियों ने बताया कि किसी जांच के मामले में इस हवलदार ने पैसे की डिमांड की थी। यह कार्रवाई रोहतक की जनता कॉलोनी के निवासी प्रवीन की शिकायत पर हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें