फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निलंबित पटवारियों के हक में दिया धरना

Tue, 03 Feb 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तहसील कार्यालय में सोमवार को पटवारी कानूनगो एसोसिएशन ने निलंबित पटवारियों को बहाल करने के लिए धरना दिया। जिला उपाध्यक्ष पवन सांवरिया के नेतृत्व में राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर सभी पटवारी व कानूनगो ने धरने में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 6 पटवारियों को गिरदावरी कार्य को गलत मानकर सस्पेंड किया था। पटवारी एसोसिएशन को इसे लेकर सरकार मिलने का समय नहीं दे रही है। राज्य कार्यकारिणी प्रधान जयबीर चहल ने कहा कि जब तक सरकार पटवारियों का निलंबन वापस नहीं लेती तब तक पूरे प्रदेश में कार्य बंद रहेगा।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रीत सिंह बल्हारा, सर्व कर्मचारी संघ से मनजीत जांगड़ा, प्रेम सिंह गिलौरियां, शिक्षा विभाग से मुकेश खरब, सतबीर सुरेंद्र मालिक, डॉ. रणबीर दहिया, जोगेंद्र दलाल आदि कर्मचारी धरने पर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें