फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
32 : गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन करते गो रक्षक व साधू-संत।
विज्ञापन
रोहतक। गोरक्षा दल और साधु-संतों ने सोमवार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान गोभक्तों ने गाय को सम्मान दिलाने के संकल्प के साथ जुटाए गए 5 लाख 1 हजार हस्ताक्षरों की पोटली उपायुक्त सचिन गुप्ता को सौंपी। गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष मेसा सीसर ने बताया कि देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अप्रैल में ब्लॉक स्तर और सोमवार को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया गया। अब 27 अक्टूबर को चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय प्रदर्शन होगा। लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ के अध्यक्ष जगदीश मलिक ने गोहत्या पर प्रतिबंध, गो मंत्रालय गठन और गोशालाओं की सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें