रोहतक। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी रोहतक 15 जून से 25 जून तक महंगाई व जन समस्याओं को लेकर रोष पखवाड़ा मनाएगी। सीपीएम जिला सचिव सतबीर सिंह ने कहा कि अमेरिका की तरफ से दुनिया के संसाधनों को लूटने व मुनाफे बढ़ाने की सोच के चलते दुनियाभर में पेट्रोल, डीजल, गैस व अन्य सामान की कमी हो रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप आए दिन दूसरे देशों को धमकी देते रहते है। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बिजली, पानी, साफ-सफाई, शिक्षा-स्वास्थ्य, परिवहन सेवाओं, सड़कों की बदहाली आदि मुद्दों से जनता परेशान है। इसमें महंगाई, आर्थिक संकट व नागरिक सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ जिले में रोष पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया। संवाद