फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मिस्त्री को जाने से मारने की धमकी देने पर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पेंट मिस्त्री द्वारा किए गए काम की दिहाड़ी मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा (सीटू) की अगुवाई में निर्माण मजदूर ने एसपी कार्यालय पर यह प्रदर्शन किया। एसपी हिमांशु गर्ग ने जल्द कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला उपप्रधान संजीव सिंह ने कहा कि काम न मिलने से एक तरफ श्रमिक परेशान हैं, दूसरी तरफ मेहनत करने के बावजूद पैसे नहीं दे रहे हैं। तीन दिन पहले मकान मालिक थाना परिसर में ही अभद्रता करता रहा, लेकिन अब तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस अवसर पर यूनियन के मुख्य सलाहकार एडवोकेट अतर सिंह हुड्डा, रोहतक ब्लॉक सचिव शैलेंद्र, प्रदुमन, चांद मोहम्मद,स्वामीनाथ, श्याम गुप्ता, दिनेश, मनोज, अनिल, हैदर, बिट्टू, किशोर, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें