रोहतक। बरेली स्थित एमजेपी रोहेलखंड यूनिवर्सिटी में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला बास्केट बॉल प्रतियोगिता में एमडीयू की बेटियों ने बेनाउट यूनिवर्सिटी नोएडा को 66-16 से हराया। टीम ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने अपना पहला मुकाबला शिवनादर विश्वविद्यालय को 61-16 के भारी अंतर से हरा कर जीता। दूसरा मुकाबला बेनाउट विश्वविद्यालय नोएडा को 66-16 से हराकर अपने अगले दौर में प्रवेश किया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का अगला मैच शनिवार को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के साथ खेलेगी। यह जानकारी एमडीयू टीम कोच नितेश और डॉ. मनीषा हुड्डा ने दी। एमडीयू के खेल निदेशक प्रोफेसर आरपी गर्ग ने खिलाड़ियों और टीम कोच को अपनी शुभकामनाएं दी।