फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नीट-पीजी परीक्षा स्थगित होने पर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नीट यूजी व पीजी परीक्षाओं में हो रही धांधली के खिलाफ मेडिकल सर्विस सेंटर (एमएससी) रोहतक की ओर से बुधवार को डीन पार्क पीजीआईएमएस में विरोध प्रदर्शन किया गया। एमएससी प्रेजिडेंट डॉ. प्रियंका सैनी ने कहा कि इससे छात्रों की मनोस्थिति पर गहरा असर पड़ा है। इससे छात्रों का परिश्रम से विश्वास उठ जाएगा। वहीं दूसरी ओर डॉ. सचिन शर्मा और डॉ. पंकज बिट्ठू का कहना है कि छात्रों इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। छात्रों ने बताया कि नीट पीजी की परीक्षा, जोकि 23 जून को होने वाली थी, उसको केवल 12 घंटे पहले स्थगित कर दिया। इसके चलते परीक्षार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ नीट यूजी परीक्षा के लीक होने के भी कई मामले सामने आए हैं। परीक्षार्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए गए। समय की क्षतिपूर्ति ग्रेस मार्क्स से करना बिलकुल भी तर्कसंगत नहीं है। छात्रों ने कहा कि संस्थाओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए ताकी बच्चों को भविष्य अंधकार में न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें