फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में फीस वृद्धि के खिलाफ 12 दिन से आंदोलन, छात्रों ने गेट पर की तालाबंदी

Fri, 21 Aug 2026 07:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 से 21 अगस्त तक 12 दिनों से जारी आंदोलन के दौरान शुक्रवार को छात्रों ने गेट नंबर-2 पर तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। मिशन इक्वैलिटी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के नेतृत्व में छात्र इसमें शामिल हुए। छात्र बोले-10 प्रतिशत वार्षिक फीस वृद्धि स्वीकार्य नहीं।
छात्रों का कहना है कि हर साल 10 प्रतिशत फीस वृद्धि गरीब और मेहनत परिवारों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा को महंगा कर रही है। मीसो महासचिव नकुल ने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार फीस बढ़ाकर शिक्षा को आम छात्रों की पहुंच से दूर कर रहा है।
विज्ञापन

छात्रों ने कुलपति से सीधे बातचीत की मांग की लेकिन कुलपति के स्वयं छात्रों के बीच नहीं पहुंचने पर उनका रोष बढ़ गया। प्रशासन की ओर से रजिस्ट्रार प्रो. संदीप बंसल छात्रों से बातचीत के लिए पहुंचे लेकिन छात्रों के अनुसार मुख्य मांगों पर कोई ठोस निर्णय या लिखित आश्वासन नहीं दिया गया।
इसके बाद बातचीत बेनतीजा रही और छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया। मीसो ने स्पष्ट किया कि फीस वृद्धि वापस लेने और छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
मीसो के साथ सैकड़ों छात्र, कई संगठनों का समर्थन
प्रदर्शन में मीसो से रोहित लाढौत, एडवोकेट मनजीत, साहिल, सागर, अंजली, इंदु, स्वीटी, नवीन और दीपक भोसले समेत सैकड़ों छात्र शामिल हुए। आंदोलन को एसएफआई, दिशा छात्र संगठन और डीएएसएफआई समेत विभिन्न संगठनों का समर्थन मिला। एसएफआई से अमित पिलाना, दिशा छात्र संगठन से शैल्ली और ज्योति, डीएएसएफआई से प्रतीक मेहरा और राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. राजेश मेहंदिया, मिशन एकता रेवाड़ी से अरविंद दशोदिया और भीम आर्मी रेवाड़ी से दीपक गोठवाल प्रदर्शन में शामिल हुए। छात्रों ने फीस वृद्धि वापस लेने के साथ हॉस्टल और अन्य छात्र समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

-
कुलपति ने 10 प्रतिशत फीस वृद्धि पर पुनर्विचार के लिए कमेटी गठित की
आंदोलन के बीच एमडीयू कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने ईसी के 10 प्रतिशत वार्षिक फीस वृद्धि के निर्णय और वर्ष 2023 के हॉस्टल फीस संबंधी निर्णय पर पुनर्विचार के लिए समिति गठित की है। समिति के संयोजक डीन, एकेडमिक अफेयर्स होंगे। इसमें रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर, परीक्षा नियंत्रक, चीफ वार्डन (बॉयज), चीफ वार्डन (गर्ल्स) और वित्त अधिकारी सदस्य होंगे। समिति हॉस्टल फीस में कमी और रियायतों की संभावनाओं पर विचार करेगी। कैंटीन, बूथ और क्योस्क के फूड आइटम्स के रेट की समीक्षा के लिए भी अलग कमेटी बनाई गई है। समीक्षा के बाद तय नई रेट लिस्ट को डिस्प्ले किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें