फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पांच युवतियां छुड़वाईं

Mon, 21 Jul 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बस अड्डा इलाके में एक होटल में चल रहे देह व्यापार का रविवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पांच युवतियों को होटल संचालक के कब्जे से छुड़वाया गया है।
विज्ञापन

एएसपी के वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बस अड्डा के पास स्थित एक होटल में देह व्यापार किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने डीएसपी गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम तैयार की। टीम में एक बाहर का युवक भी शामिल किया गया। बाहरी युवक को होटल में ग्राहक बनाकर भेजा गया।
होटल संचालक से बातचीत करने पर उसने युवक के सामने पांच युवतियों को पेश किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर होटल संचालक और पांचों युवतियों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद युवतियों को छोड़ दिया गया। होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें