फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृत्ति : कोडवर्ड में बात करते थे होटल संचालक और ग्राहक

Fri, 02 May 2025 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के होटलों में वेश्यावृत्ति के मामले में होटल संचालक और स्टाफ ग्राहकों से कोडवर्ड में बात करता था। ग्राहकों से कहते थे कि सर, नया काम आ गया है और आकर मिल लो। इसका खुलासा आरोपी से पूछताछ में हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से कुछ और अहम जानकारी मिली है और उस पर भी जल्द कुछ खुलासे किए जाएंगे।
विज्ञापन

रोहतक के 6 होटलों में पुलिस छापा डालकर 9 लड़कियों को मुक्त करा चुकी है। होटल संचालक अभी भागे हुए हैं। आरोपी लड़कों और होटलकर्मी से पूछताछ में पता चला है कि जब भी होटल में नई लड़की फंसाकर लाई जाती थी तो उन्हें यह सूचना दी जाती कि नया काम आ गया है, आकर मिल लो। इसके बाद दिन-प्रतिदिन अपने ग्राहकों को सूचना दी जाती थी। एक-एक करके दिन में 5 से 10 लोगों को बुलाया जाता था और करीब 10 से 15 दिन तक होटल में सिलसिला चलता था। इस पूरे कार्य को होटल की रिसेप्शनिस्ट मैनेज करती थी।
युवती समेत चार को न्यायिक हिरासत में भेजा
होटल में वेश्यावृत्ति के मामले में एक युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वीरवार को सभी को अदालत में पेश किया। उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



होटल मालिकों की गिरफ्तारी में अभी सफलता नहीं मिली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- गुलाब सिंह, डीएसपी सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें