फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोस्टेट कैंसर पेशाब से जुड़ी समस्याओं के रूप में आता है सामने : डाॅ. परवीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विश्व कैंसर दिवस की थीम यूनाइटेड बाय यूनिक रखी गई है। यह थीम संदेश देती है कि अलग-अलग अनुभवों के बावजूद सब इस लड़ाई में एक-दूसरे से जुड़े हैं। प्रोस्टेट कैंसर देश में बुजुर्ग पुरुषों में आमतौर पर मिलती है।
विज्ञापन

शुरुआत में यह पेशाब से जुड़ी समस्याओं के रूप में सामने आता है, फिर बीमारी फैलकर हड्डियों में पहुंचकर असहनीय दर्द का कारण बनती है। यह दर्द सिर्फ मरीज को ही नहीं, पूरे परिवार को प्रभावित करता है। न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. परवीन कुंडू ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि अधिक उम्र के मरीजों के लिए इलाज के विकल्प सीमित हैं।
कीमोथेरेपी जैसे पारंपरिक इलाज बुजुर्ग और कमजोर मरीजों से कई बार सहन नहीं हो पाती हैं। न्यूक्लियर मेडिसिन में हाल के वर्षों में हुई प्रगति ने इस सोच को बदला है। 177 ल्यूटेशियम पएसऍमए रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी प्रोस्टेट कैंसर के लिए एक आधुनिक और सटीक इलाज है। यह थेरेपी हर दो महीने में एक छोटे इंजेक्शन के रूप में दी जाती है। दवा सीधे कैंसर कोशिकाओं तक पहुंचकर उन्हें नष्ट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें