रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से संबद्ध शिक्षण महाविद्यालयों में सोमवार से बीएड, एमएड, बीएड स्पेशल एजुकेशन व एमएड स्पेशल एजुकेशन पाठ्यक्रमों में एडमिशन प्रारंभ हो गए हैं। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बीएड, एमएड, बीएड स्पेशल एजुकेशन और एमएड स्पेशल एजुकेशन पाठ्यक्रमों के एडमिशन प्रास्पेक्टस का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि एमडीयू से संबद्ध शिक्षण महाविद्यालयों (गवर्नमेंट एडेड/एसएफएस काॅलेज) में सत्र 2024-25 में बीएड, एमएड, बीएड स्पेशल एजुकेशन व एमएड स्पेशल एजुकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 7 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस ने प्राेस्पेक्टस संबंधित ब्योरा दिया और एडमिशन शेड्यूल बारे जानकारी दी। मौके पर डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, लाइब्रेरियन डाॅ. सतीश मलिक, निदेशक कंप्यूटर सेंटर डाॅ. जीपी सरोहा, प्रो. सुमित गिल, डाॅ. नीरू राठी, डाॅ. अनिल ओहलाण, शैक्षणिक शाखा के सहायक कुलसचिव सुमित अरोड़ा, पंकज नैन, शैक्षणिक शाखा से सहायक नरेंद्र शीलक समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि एमडीयू से संबद्ध शिक्षण महाविद्यालयों में बीएड, एमएड, बीएड स्पेशल एजुकेशन व एमएड स्पेशल एजुकेशन पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल 15 जुलाई से 7 अगस्त तक ओपन रहेगा। इसके बाद पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन ज्वायस फीलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 10 अगस्त तक होगी। आवेदन कार्यकर्ताओं की कैटेगरी वाइज प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 13 अगस्त को डिस्प्ले की जाएगी।
एडमिशन फाॅर्म संबंधित विसंगतियां 14 अगस्त से 16 अगस्त तक दूर की जाएंगी। विसंगतियां दूर करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट 20 अगस्त को जारी होगी। दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग 23 अगस्त को, दूसरी काउंसिलिंग 31 अगस्त को और तीसरी काउंसिलिग 9 सितंबर को आयोजित की जाएगी। कक्षाएं 29 अगस्त से प्रारंभ होगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोस्पेक्ट्स से प्राप्त की जा सकती है।