रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने मंगलवार को संबद्ध शिक्षण महाविद्यालयों के बीएड व एमएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रॉस्पेक्टस जारी किया। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक कर सकते हैं।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में एमडीयू से संबद्ध कुल 90 शिक्षण महाविद्यालयों में बीएड की 11,000 सीटों, 19 शिक्षण महाविद्यालयों में एमएड की 985 सीटों, 4 शिक्षण महाविद्यालयोंं में स्पेशल एजुकेशन एमएड की 55 सीटों और 13 शिक्षण महाविद्यालयों में स्पेशल एजुकेशन बीएड की 650 सीटों पर दाखिले होंगे।
डीन एकेडमिक एफेयर्स प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र एमडीयू ने हमेशा गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। डीन सीडीसी प्रो. विनीता हुड्डा ने सभी सीटों का आवंटन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर ऑनलाइन प्रक्रिया से किया जाएगा। इस मौके पर कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग, लाइब्रेरियन डाॅ. सतीश मलिक, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. बी. नरसिम्हन, निदेशक जनसंपर्क प्रो. आशीष दहिया, निदेशक कंप्यूटर सेंटर डॉ. जीपी सरोहा, शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डाॅ. माधुरी हुड्डा समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।