फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दुष्कर्म पीड़िता को बेटे सहित अपनाने के लिए आए प्रस्ताव

Wed, 21 Feb 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम (रोहतक)। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को बेटे सहित अपनाने के प्रस्ताव आने लगे हैं। हालांकी अभी परिवार में इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर बेटा किसे सौंपा जाए, लेकिन काफी लाेगों ने बेटे सहित नाबालिग पीड़िता को अपनाने का प्रस्ताव परिजनों के सामने रखा है। इसके अलावा दुष्कर्म के आरोपी को भी जच्चा व बच्चा सौंपने पर भी विचार किया जा रहा है।
यह था मामला
मंगलवार को एक नाबालिग लड़की को पेट दर्द की शिकायत के चलते जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे गर्भवती होने के कारण सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल में नाबालिग ने बेटे को जन्म दिया। जब अस्पताल के कर्मचारियों ने नाबालिग लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि आठ माह पहले हिसार के एक युवक ने उसके साथ गलत काम किया था। डर के मारे वह चुप रही। इसके बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना भेजी गई। पिता की शिकायत के बाद थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी जहां काम करती थी, वहां हिसार का युवक भी काम करता था। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसलिए अब तक वह चुप रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें