फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

93 सड़कों के निर्माण का भेजा प्रस्ताव, 78 नामंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 93 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। इसमें से सिर्फ 15 सड़कों के मरम्मत कार्य को मंजूरी मिली, जबकि 78 सड़कों का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया गया। वहीं रोहतक और कलानौर ब्लॉक की तीन-तीन सड़कों के मरम्मत कार्य की मंजूरी को अगली बार सुनवाई के लिए रोका गया है।
विज्ञापन

जिले के चारों ब्लॉक रोहतक, कलानौर, महम, सांपला और लाखनमाजरा क्षेत्र की सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता उदयवीर ने प्रस्ताव भेजे थे। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि सभी प्रस्ताव प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत भेजे गए थे, जिनमें से 78 सड़कों के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया गया है। इनमें अधिकांश सड़कें ऐसी हैं, जो पांच किलोमीटर से कम लंबाई की है। इस योजना में पांच किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क को ही मंजूरी मिलती है। वहीं कुछ सड़कों को राज्य सरकार से अप्रूवल न मिलने के कारण नामंजूर किया गया है तो कुछ के राज्य की स्कीम में शामिल होने के कारण मंजूरी नहीं दी गई है। जबकि रोहतक क्षेत्र में कटवारा खिड़वाली ब्राह्मणवास सांघी रोड, खिड़वाली से एनएच 71ए वाया चीरी रोड, हाई इंबैंकमेंट रोड ओवर ड्रेन नंबर आठ और कलानौर क्षेत्र में डोभ से चिमनी रोड, रोहतक भिवानी रोड से बल्लाम रोड और लाहली से अनवाल होते हुए संघेरा तक सड़क निर्माण के मंजूरी को अगली बार सुनवाई तक के लिए रोक दिया है। इससे अब इन सड़कों का मरम्मत कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

इन सड़कों को नहीं मिली मंजूरी
ब्लॉक - संख्या
रोहतक - 11
कलानौर - 15
लाखनमाजरा - 08
महम - 26
सांपला - 18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें