फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स : ऑनलाइन अटकी एक हजार फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक माह से ज्यादा समय तक हड़ताल पर रहे लिपिक ड्यूटी पर लौट आए। अब शुक्रवार से ऑनलाइन अटकी प्रॉपर्टी आईडी व टैक्स की एक हजार फाइल निकलने की उम्मीद जग गई है। डीएमसी ने वीरवार को ब्रांच के अंदर आए 13 लिपिकों की नए सिरे से वार्ड वाइज ड्यूटी लगाई। दो लिपिकों को दो-दो वार्ड दिए गए हैं, क्योंकि 22 वार्ड के लिए 22 लिपिक नहीं हैं।
विज्ञापन

निगम में दो लाख 16 हजार के करीब प्रॉपर्टी आईडी हैं। टैक्स सर्वे में हुई गड़बड़ी के चलते 50 प्रतिशत से ज्यादा आईडी का रिकॉर्ड गलत हो गया है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। निगम की तरफ से त्रुटियां दूर करने के लिए वार्ड वाइज ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन एक माह पहले मांगों को लेकर प्रदेश भर के लिपिक हड़ताल पर चले गए। त्रुटियां दूर करने के लिए ऑफलाइन आने वाली फाइल तो निगम के दूसरे कर्मचारियों ने निकाल दी, लेकिन ऑनलाइन फाइल लिपिकों की आईडी की वजह से रुक गई। अब एक हजार से ज्यादा फाइल अटकी हुई हैं, जिनके अब हड़ताल खत्म होने के बाद निकलने की उम्मीद है।

13 के करीब लिपिक टैक्स ब्रांच में आए हैं। ऐसे में सभी 22 वार्ड में नए सिरे से लिपिकों की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार से ऑनलाइन फाइल भी निकली शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार, डीएमसी नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें