फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स : बकाया वसूली के लिए रजिस्टर्ड डाक से आज एक हजार बड़े बकायेदारों को भेजा जाएगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त के आदेश पर प्रॉपर्टी टैक्स शाखा सोमवार शाम तक एक हजार बड़े बकायेदारों को रजिस्टर्ड डाक से निकाय अधिनियम 130 के तहत नोटिस भेजेगी। फिर 15 दिन की तय अवधि के बाद निगम प्रशासन बकाया वसूली के लिए सीलिंग के अलावा खाता अटैच अथवा वाहन जब्ती की कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम 1.87 लाख प्रॉपर्टी से टैक्स की वसूली करता है। लॉकडाउन के बाद से तमाम लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवा रहे हैं जबकि निगम छूट का भी प्रावधान कर चुका है। अब बकाया टैक्स जमा नहीं होने पर निगम सख्ती बरत रहा है। इसके तहत 2961 बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर नोटिस भेज दिए गए। नोटिस के बाद भी जब टैक्स जमा नहीं किया तो निगम ने प्रॉपर्टी मालिकों के मोबाइल फोन पर मैसेज भी भेजे हैं। अब निगम विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने जा रहा है, जिसके तहत टॉप एक हजार बकायेदारों को सोमवार की शाम तक निकाय अधिनियम 130 के तहत नोटिस भेजेगा। नोटिस मिलने के 15 दिन में बकाया टैक्स जमा नहीं करने पर निगम प्रॉपर्टी सीलिंग, मालिक का खाता अटैच करने अथवा वाहन जब्त करने की कार्रवाई करेगा।
निगम के जोनल टैक्स ऑफिसर जगदीश शर्मा ने बताया कि निगम आयुक्त के आदेश के तहत सोमवार शाम तक एक हजार बड़े बकायेदारों को निकाय अधिनियम 130 के तहत नोटिस रजिस्टर्ड डाक से भेज दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी को एसएमएस भी भेज दिए गए हैं। नोटिस मेें दी 15 दिन की अवधि में बकाया जमा नहीं करने पर निगम सीलिंग, खाता अटैच करने अथवा वाहन जब्त की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें