नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी अजय कुमार। स्रोत: नगर निगम
रोहतक। नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स की 600 फाइलें पेंडिंग हैं। वीरवार को डीसी एवं निगम आयुक्त अजय कुमार निगम कार्यालय में पहुंचे और अधिकारियों संग बैठक की, साथ ही हिदायत दी कि फाइलें समय पर निकालें। आवेदक को बताएं कि फाइल में क्या कमी है। इसके बाद फाइल जमा करें। बैठक में निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा भी मौजूद रहीं।
डीसी अजय कुमार पास नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार है। दोपहर डीसी अजय कुमार निगम के कार्यालय में पहुंचे और टैक्स ब्रांच के अधिकारियों व कर्मचारियों संग बैठक की, क्योंकि सरकार की तरफ से 31 मार्च तक 15 प्रतिशत की छूट व 2011 से 2023 तक के टैक्स का शत-प्रतिशत ब्याज माफ किया जा रहा है, साथ ही साल 2023-24 वित्त वर्ष पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित अनिवार्य है। डीसी ने कहा कि समय पर क्लर्क फाइल निकालें। ज्यादा फाइल पेंडिंग होने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीएमसी जितेन्द्र सिंह, नगर अभियंता सुनील कुमार, विरेन्द्र हुड्डा, सुनील चुघ, तरुण कुमार, सत्यव्रत, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी जगबीर सिंह व सचिव नगर पालिका महम, कलानौर व सांपला भी मौजूद रहे। ब्यूरो
ह