फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का 18 को उद्घाटन करेंगे नड्डा

विज्ञापन
भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन समारेाह की तैयारी को लेकर बैठक करते भाजपा नेता। स्रोत: प
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 मार्च को रोहतक में पार्टी प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजू सहगल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को सनसिटी के सेक्टर 35 स्थित पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का विधिवत रूप से लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। प्रदेश कार्यालय का नाम भाजपा नेता और प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. डॉक्टर मंगल सेन के नाम पर ''मंगल कमल'' रखा गया है। कार्यालय के उद्घाटन के साथ-साथ जेपी नड्डा जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, अंबाला से विधायक असीम गोयल, पूर्व ओएसडी जवाहर यादव, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रदेश प्रमुख जनसंपर्क अभियान नागेंद्र शर्मा, सनी नारा और रामा बल्हारा ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें