फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पेंशन के लिए मांगा बुजुर्ग होने का सबूत, अब पुराने वोटर कार्ड के लिए भट रहे लोग

Fri, 26 Jun 2026 07:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11-राजेश, गांधी कैंप।
विज्ञापन
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) प्राधिकरण की तरफ से पेंशन लेने वाले कई बुजुर्ग लाभार्थियों से जन्मतिथि सत्यापन के लिए दस्तावेज मांगे जाने के बाद उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस आदेश के बाद कई अनपढ़ बुजुर्ग पुराने वोटर कार्ड निकलवाने के लिए निर्वाचन कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। काम नहीं होने से वे निराश होकर लौटने के लिए मजबूर हैं।
परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण ने कई लाभार्थियों को संदेश भेजकर जन्मतिथि सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। संदेश में कहा गया है कि 30 दिनों के भीतर जन्मतिथि का सत्यापन करवाएं अन्यथा उनकी सेवाओं और सरकारी लाभों पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने जन्म प्रमाणपत्र, 10वीं की मार्कशीट या अन्य दस्तावेज उपलब्ध न होने की स्थिति में पुराने वोटर कार्ड को भी मान्य दस्तावेज माना है। पेंशन बंद होने के डर से बुजुर्ग अपने जन्म संबंधी रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए निर्वाचन कार्यालय पहुंच रहे हैं।
संवाद न्यूज एजेंसी के प्रतिनधि ने इस बारे में निर्वाचन कार्यालय का जायजा लिया तो पाया कि सुबह 10:40 बजे कार्यालय में धूप, गर्मी और थकान के बीच 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग लंबी कतारों में खड़े हैं। घंटों इंतजार के बावजूद कई लोग खाली हाथ लौट गए। निर्वाचन कार्यालय में भारी भीड़ थी। बुजुर्ग दो अलग-अलग लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
उधर, निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में व्यस्त हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण बुजुर्गों को लगातार दो-तीन दिनों से लौटाया जा रहा है। एक बुजुर्ग ने कहा कि इतनी गर्मी में पसीना बहाकर यहां आते हैं लेकिन हमारी सुनवाई नहीं होती है। जीवनभर पढ़ाई नहीं की अब पेंशन के लिए भी हमें यह साबित करना पड़ रहा है कि हम बुजुर्ग हैं।
वर्जन
हमने पेंशन लाभार्थियों से वोटर आईडी या जन्मतिथि संबंधी कोई रिकॉर्ड सीधे तौर पर नहीं मांगा है। यह मामला परिवार पहचान पत्र के तहत जन्मतिथि सत्यापन से संबंधित हो सकता है। -एमपी गोदारा, जिला समाज कल्याण अधिकारी

तीन बार चुनाव कार्यालय आ चुका हूं। पुरानी वोटर आईडी और जन्म रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए सुबह से लाइन में लगता हूं। कोई न कोई रजिस्टर लेकर चला जाता है। -भीम सिंह, रोहतक।

पेंशन के संदर्भ में चुनाव कार्यालय में रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए पहुंचा था। मेरे पास पुराना वोटर कार्ड भी है। इसके बावजूद अधिकारी कह रहे हैं कि वोट कैंसिल हो गई है। -धर्मबीर, नेहरू कॉलोनी।
-
पेंशन फैमिली आईडी में जन्म रिकॉर्ड का सत्यापन होना है। 10वीं कक्षा की मार्कशीट उपलब्ध नहीं है। दो दिन से चुनाव कार्यालय से पुराना वोट कार्ड प्राप्त किए बिना लौटना पड़ रहा है। -राजेश, गांधी कैंप।
विज्ञापन

-
बर्थ रिकॉर्ड सत्यापन के लिए पुराना वोटर कार्ड मांगा जा रहा है। बुधवार व वीरवार को 10 बजे पहुंचने के बाद भी कुछ जानकारी हासिल नहीं हो रही हैं। - रमेश लाल, पटेल नगर

11-राजेश, गांधी कैंप।

11-राजेश, गांधी कैंप।

11-राजेश, गांधी कैंप।

11-राजेश, गांधी कैंप।

11-राजेश, गांधी कैंप।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें