फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मैराथन में सोना जीतकर लौटे प्राध्यापक का स्वागत

Fri, 04 Oct 2024 05:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। करनाल मैराथन में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे प्राध्यापक पूर्ण सिंह का सोनीपत पहुंचने पर स्वागत किया गया। पूर्ण सिंह ने 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की 10 हजार मीटर मैराथन में स्वर्ण पदक जीता था। सेक्टर-12 में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इनमें सेवा ट्रस्ट (यूके ) इंडिया, जनहित अभियान फाउंडेशन संस्था व हिंदी प्राध्यापक दिलबाग सिंह शामिल रहे। मास्टर पवन पालीवाल ने बधाई देते कहा कि लगातार इसी तरह आगे बढ़ते रहे। स्वागत के दौरान सुरेश वत्स, पहलवान हवा सिंह आंतिल, प्रो. डॉ. सुभाष सिसोदिया, रंधावा मान, संजय, इंद्र सिंह दहिया, आनंद दहिया, क्षितिज व अर्पित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें