रोहतक। पैंतीस वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के बाद वीरवार को राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय रोहतक के अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. सूरजमुखी सेवानिवृत्त हो गईं। विदाई के दौरान अनुभव बताते समय भावुक हो गईं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विदाई समारोह में डॉ. सुरेश ने कव्वाली प्रस्तुति से समां बांधा। बसंत ने उनके स्पोर्ट्स बोर्ड सदस्य के रूप में योगदान की विशेष सराहना की। पति पवन कुमार व पारिवारिक सदस्य सहित कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुभाष बल्हारा सहित डॉ. निशा मलिक, डॉ. ज्योति, डॉ. प्रवीण खत्री, डॉ. वीणा सचदेवा, डॉ. बिंदु, डॉ. अंजू, डॉ. नरेश आदि लोग मौजूद रहे। संवाद