फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रो. संदीप बंसल ने संभाला एमडीयू के कुलसचिव का पदभार

Wed, 15 Apr 2026 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
32-एमडीयू में कार्यभार संभालते नए कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल। स्रोत- एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया की उपस्थिति में कुलसचिव पद का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर स्वागत समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यभार संभालने के बाद प्रो. संदीप बंसल ने कुलाधिपति प्रो. असीम घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और छात्र हितैषी बनाना होगी। विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए टीमवर्क के साथ काम किया जाएगा।


कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया ने प्रो. बंसल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव का फायदा विश्वविद्यालय को मिलेगा और प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि एमडीयू को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।
विज्ञापन




कार्यक्रम में पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रो. बंसल को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर प्रो. बंसल की पत्नी राखी गुप्ता भी उपस्थित रहीं। समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, अधिकारी और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लिया।
एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेश कौशिक और अन्य पदाधिकारियों ने भी नए कुलसचिव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें