प्रो. दीप्ति हुड्डा।
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर डाॅ. दीप्ति हुड्डा को एसोसिएट डीन (नॉन साइंस डिसिप्लीन), रिसर्च एंड डेवलपमेंट मनोनीत किया है। कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत ने बताया कि प्रो. दीप्ति हुड्डा को दायित्व अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक दिया गया है। प्रो. दीप्ति हुड्डा एक अनुभवी और सम्मानित शिक्षाविद् हैं। शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व उनको सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में अनुसंधान एवं नवाचार को नई दिशा मिलेगी। संवाद