10 राजीव गांधी विद्युत भवन में जोन के मुख्य अभियंता के निर्देशन में बिजली अदालत के दौरान उपभोक
रोहतक। उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के लिए बिजली निगम की ओर से अदालत आयोजित की जा रही है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि तीन बार अदालत में आने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
पावर हाउस चौक स्थित राजीव गांधी विद्युत भवन में मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली अदालत का आयोजन किया गया है। इसमें अलग-अलग स्थानों से पहुंचे छह उपभोक्ताओं ने शिकायत दी, जिसमें तीन की शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया।
वहीं, शेष तीन शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के लिए निर्देश दिए गए। जोन के मुख्य अभियंता के निर्देश में अधीक्षक अभियंता मनिंदर कादियान ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि जोनल फोरम, उपभोक्ता निवारण फोरम व बिजली अदालत में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर तुरंत समाधान किया जा रहा है। फिलहाल ब्याज माफी योजना के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों में कमी आई है।
फोटो : 08
2018 के बाद से गलत बिजली बिल भेजा रहा है। नो ड्यूज से भी बकाया बिल निकलवाए गए हैं, जो क्लीयर हैं। तीन बार अधीक्षक कार्यालय में आने के बाद भी समाधान नहीं किया जा सका।
- जगदीश, बोहर।
-
फोटो : 09
खेत में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। गेहूं कटाई के बाद किसी फसल की बुआई नहीं की गई। धान की रोपाई करनी है। 8 महीने से कनेक्शन के इंतजार में जमीन खाली पड़ी है।
- रामचंद्र, पोली।
10 राजीव गांधी विद्युत भवन में जोन के मुख्य अभियंता के निर्देशन में बिजली अदालत के दौरान उपभोक
10 राजीव गांधी विद्युत भवन में जोन के मुख्य अभियंता के निर्देशन में बिजली अदालत के दौरान उपभोक