फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जानबूझकर देरी से शुरू की धान-बाजरा की खरीद, किसानों ने घाटे में बेची फसल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक।
बीजेपी-जेजेपी एमएसपी को लेकर महज थोथे दावे कर रही है। सरकार के कार्यकाल में एमएसपी सिर्फ कागजों तक सीमित है। प्रदेश की मंडियां धान से अटी पड़ी हैं। सरकार ने जानबूझकर धान और बाजरा की खरीद देरी से शुरू की। इसके चलते बाजार में फसल के दाम गिर गए और किसानों को एमएसपी से कम दाम पर फसल बेचनी पड़ी। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे सोमवार शाम दशहरा पर्व पर पुरानी आईटीआई मैदान में हुए कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार शुरुआत में ही खरीद की व्यवस्था कर देती तो किसानों को धान और बाजरा के अच्छे दाम मिल सकते थे। सरकार का मकसद सिर्फ किसानों को नुकसान पहुंचाना है। पराली जलाने को लेकर भी सरकार का यही रवैया देखने को मिलता है। सरकार की ओर से पराली के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं की गई। सरकार इन पर जुर्माना लगाने के बजाए पराली के निपटान की व्यवस्था करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस फसली सीजन में एक बार फिर सरकार की ओर से पोर्टल को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खुल गई। खरीद शुरू होते ही पोर्टल ने काम करना बंद कर दिया। बड़े पैमाने पर फसल रजिस्ट्रेशन में धांधली देखने को मिली। परिवार पहचान पत्र का गड़बड़झाला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता के बाद पूर्व सीएम वैश्य कॉलेज ग्राउंड में श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि दशहरा हमें अधर्म, असत्य और बुराई पर धर्म, सत्य और अच्छाई की जीत का संदेश देता है। यह त्योहार हमें भगवान राम की तरह मर्यादा, विनम्रता और कर्तव्यपथ पर चलने की प्रेरणा देता है। अहंकार और अधर्म का अंत जरूर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें