फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 110 फीट का रावण का पुतला मिनटों में खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। दशहरा पर्व मंगलवार को सायं जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। सारा आसमान जयश्रीराम के उद्घोषों से गुंजायमान रहा। विराट रूप में मेला ग्राउंड में खड़े दशानन, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले कहीं अग्नि बाण से तो कहीं रिमोट से चंद मिनटों में खाक में तब्दील हो गए। इसके साथ ही अधर्म व बुराई के प्रतीक अभिमानी रावण का फिर एक साल के लिए अंत हो गया। दशहरा ग्राउंड में पहले लोगों ने रावण की पूजा की और प्रसाद चढ़ाया, लेकिन जैसे ही रावण का पुतला जला कई लोग जलती लकड़ी लेने के लिए बीच में प्रवेश करने का प्रयास करने लगे। मान्यता है रावण के पुतले की जलती लकड़ी घर में रखने से टोटका होता है और घर में प्रेत बाधा व भय इत्यादि नहीं रहती। हालांकि इस चक्र में कई लोग जलने व घायल होने से बच गए।

हनुमान मुखौटा में निकले रामभक्त, भक्तों ने लिया आशीर्वाद
पुरानी आईटीआई व गोकर्ण सरोवर पर आयोजित दशहरा महोत्सव में कई भक्त मुखौटा पहन कर भगवान राम की जीत पर उनकी शोभायात्रा में शामिल हुए। विजय दशमी पर मुखौटा पहने हनुमान भक्तों ने राम भजन करते हुए नृत्य किया। वहीं सिंदुर लगवाने के लिए भक्ताें की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने इनसे आशीर्वाद लिया। हनुमान मुखौटा धारण करने वाले भक्त 41 दिन का व्रत रखते हैं। यह परंपरा भारत-पाक विभाजन के समय पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई थी। यह आयोजन हर साल होता है।
विज्ञापन


नहीं मिली सड़क पर पैर रखने की जगह, जाम ही जाम
शहर में दशहरा पर्व को लेकर रामलीला मैदानों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। रावण का पुतला दहन होने के बाद तीन से चार घंटे सड़कों पर जाम लग गया। वाहन टस से मस नहीं हुए, यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। स्थिति यह रही कि कई लोगों को वाहन खड़ा करने की जगह तक नहीं मिली। कुछ तो भीड़ देखकर बच्चों को लेकर वापस ही लौट गए।
विज्ञापन


जमकर हुई खरीददारी, खाने के साथ झूलों का लिया आनंद
मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की। खाने-पीने के साथ बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। वहीं रामलीला आयोजक कमेटियों की ओर से लोगों के मनोरंजन के सभी इंतजाम किए गए थे। कई स्थानों पर घुड़सवारी व ऊंट की सवारी करवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें