फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बादली कस्बे में बढ़ रही जाम की समस्या, आमजन परेशान

Mon, 11 Nov 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली कस्बे के बाजार के बीच से गुजरने वाले दिल्ली-झज्जर रोड पर जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका प्रमुख कारण सड़क पर पार्किंग, दुकानों के बाहर अतिक्रमण और बाजार के अंदर से भारी वाहनों का निकलना है। शाम के समय-सड़क पर लगने वाले बाजार से भी भीड़ बढ़ जाती है और राहगीरों की परेशानी का कोई पैमाना नहीं होता है।
विज्ञापन

बाजार के बीचोंबीच से भारी वाहनों का आवागमन जारी है। बाईपास की अपेक्षा भारी वाहन बाजार के बीच से ही गुजरते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही लोगों का आना जाना भी प्रभावित होता है।

बैंकों के बाहर पार्किंग समस्या
सुबह बैंक के खुलने के समय से दोपहर के लगभग दो बजे तक काफी भीड़-भाड़ होती है। बैंक के बाहर खड़े वाहनों की अधिकता होने के कारण बैंक में आने वाले उपभोक्ता लगभग आधी सड़क पर कब्जा कर अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। आड़े तिरछी व्यवस्था में वाहनों के सड़क पर खड़ा करने के बाद आने-जाने के लिए जगह कम रह जाती है।
विज्ञापन


दुकानों के बाहर सामान
शाम के समय दुकानदार अपना सारा सामान दुकान के बाहर रखकर ही बेचते हैं। क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों की संख्या ज्यादा होने से शाम को मजदूर सामान खरीदने आते हैं। ऐसे में यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहता है।

पुलिस होगी सतर्क
यातायात को सुचारू रखने के लिए बादली पुलिस कड़ी मशक्कत करती है ताकि वाहन चालकों को अत्यधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। दुकानदारों की मांग पर सड़क पर लगने वाली दुकानों को रोका जाएगा। भारी वाहनों को बाजार में बाना प्रतिबंधित है जिसके लिए पुलिस कार्रवाई करेगी। - राकेश कुमार, थाना प्रभारी बादली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें