फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बुरे हाल: निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म, मरीजों को जबरन छुट्टी, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 27 Apr 2021 06:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक के ज्यादातर निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो चली है। इस कारण मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है। 
 
विज्ञापन
रोहतक में मरीजों को छुट्टी देने के बाद परिजनों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमितों को महामारी के साथ ऑक्सीजन की कमी भी सताने लगी है। रोहतक पीजीआई में भी ऑक्सीजन कम पड़ रही है। इस कारण यहां भी नए मरीज लेने मंगलवार दोपहर को बंद कर दिए गए हैं। शहर के ज्यादातर निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो चली है। इस कारण मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन


ऑक्सीजन नहीं होने से आहत मरीज के परिजनों ने मेडिकल मोड़ पर हंगामा किया। यहां दो बार पांच-पांच मिनट जाम भी लगाया। एसडीएम राकेश कुमार, डीएसपी गौरखपाल राणा व सज्जन सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए जाम खुलवाया। अधिकारियों के आश्वासन के बावूजद शाम तक ऑक्सीजन सप्लाई जारी नहीं हुई थी। इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारी बचते नजर आ रहे हैं। न तो किसी की शिकायत सुनी जा रही है, न ही किसी समस्या का समाधान हो रहा है।


इससे पहले प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआई ने अपने ट्रॉमा कोविड-19 अस्पताल में नए कोविड मरीज लेने से इनकार कर दिया था। इसकी वजह ऑक्सीजन नहीं होना बताया जा रहा है। रविवार देर रात संस्थान की ओर से सूचना जारी करते हुए कहा गया था़ कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से हम और मरीजों को भर्ती नहीं कर सकते। असुविधा के लिए खेद है। निजी अस्पतालों को पहले ही पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। अब पीजीआई ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।   
विज्ञापन


संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में बने ऑक्सीजन टैंक में हर दो दिन में ऑक्सीजन डालना जरूरी है। जबकि किन्हीं कारणों से ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। इस कारण इस टैंक में ऑक्सीजन नहीं डाली गई है। ऐसे में पुराने मरीजों का जीवन सुरक्षित रखने के लिए संस्थान ने देर रात नए मरीज नहीं लेने का फैसला लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें