फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26.92 रुपये प्रति किलोमीटर का रेट तय, निजी बस ऑपरेटर्स से मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा परिवहन विभाग ने मंगलवार को किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसें चलवाने का नया रेट जारी किया है। यह 26.92 रुपये प्रति किमी. तय किया गया है। शर्त रखी गई है कि वही ऑपरेटर्स आवेदन कर सकेंगे, जिनके खिलाफ पूर्व में हुई गड़बड़ी का आरोप नहीं है। इसके तहत रोहतक डिपो में 48 बसें संचालित होंगी। वहीं पूरे प्रदेश में 190 बसें चलाई जाएंगी। इधर, विभाग ने जिले में 48 ऑपरेटर्स को पत्र भेजना शुरू कर दिया, जिनमें से बुधवार शाम तक चार को पत्र सौंप दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि ऑपरेटर्स को नए रेट मंजूर हैं तो वे बस चलाने के लिए दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि 2018 में हरियाणा परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों ने किलोमीटर स्कीम के तहत बसों को संचालित करने का फैसला लिया था, जिसके तहत पहले 510 प्राइवेट बसें 37 रुपये प्रति किलोमीटर और फिर 190 बसों का 19 रुपये से लेकर 26.92 रुपये तक प्रति किलोमीटर के हिसाब से टेंडर खोले गए थे। इसके विरोध में रोडवेज कर्मियों ने बेमियादी हड़ताल तक की थी। इसके बाद हाईकोर्ट के संज्ञान में मामला आने पर कर्मियों ने हड़ताल खत्म की थी। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा इतने हंगामे के बाद करवाई गई विजिलेंस जांच में किलोमीटर स्कीम में गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर केस दर्ज और कार्रवाई हुई थी। तब प्रदेश सरकार ने पूर्व में कॉल किए गए टेंडर रद्द कर दिए थे। अब फिर से उच्च अधिकारियों ने किलोमीटर स्कीम का नया रेट 26.92 रुपये फिक्स किया है। इसमें वही बस ऑपरेटर आवेदन कर सकेगा, जो पूर्व में हुई गड़बड़ी के मामले में संलिप्त नहीं पाया गया हो। मंगलवार को रोडवेज मुख्यालय से पत्र मिलने के बाद डिपो महाप्रबंधक ने रोहतक के पूर्व में आवेदन करने वाले 48 ऑपरेटर्स को पत्र भेजना शुरू कर दिया है, जिनमें से चार को बुधवार शाम तक पत्र पहुंचा भी दिए गए।
हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे : वीरेंद्र
रोडवेज तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने कहा कि परिवहन विभाग में प्राइवेट बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। यदि सरकार बसें जनता की सुविधा के लिए चलवाना चाहती है, तो सरकारी बसें खरीदकर विभाग को दी जाएं। रोडवेज कर्मियों का किलोमीटर स्कीम को लेकर विरोध पहले भी था और अब भी रहेगा।
विज्ञापन

आवेदन की प्रक्रिया नये सिरे से होगी
परिवहन विभाग मुख्यालय ने किलोमीटर स्कीम पर चलने वाली बसों के नये रेट 26.92 रुपये प्रति किमी. तय किया है। इस रेट पर फिलहाल प्रदेश में 190 बसें चलवाना तय हुआ है। इसके तहत आवेदन की प्रक्रिया नये सिरे से होगी। रोहतक के 48 ऑपरेटर्स है, जिनको पत्र भेजे जा रहे हैं। चार ऑपरेटर्स को पत्र रिसीव भी करवा दिए हैं।
विज्ञापन

-जोगेंद्रर रावल, महाप्रबंधक रोहतक डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें