रोहतक। जैन सभा की गवर्निंग बॉडी का चुनाव 17 अगस्त को होगा। इस त्रिवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की सूची जारी कर दी गई है। अब जैन पब्लिक स्कूल में सुबह 8 से 2 बजे तक मतदान होगा। चुनाव में 65 कॉलेजियम सदस्य मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज चंद जैन व सहायक चुनाव अधिकारी अमित जैन ने कहा कि चुनाव की तैयारी कर ली गई है। प्रत्याशियों को बुधवार चुनाव चिह्न जारी कर दिया है। चुनाव में 10 प्रत्याशियों ने पदाधिकारी पद व 12 प्रत्याशियों ने गवर्निंग बॉडी पद के लिए नामांकन पत्र भरे हैं।