फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप में प्रिंस ने जीता सोना

Fri, 09 Jan 2026 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
32...कोच सुरेंद्र,सचिन व नितिन शर्मा के साथ पहलवान प्रिंस। स्रोत : कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहलवान प्रिंस ने स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता 5 से 9 जनवरी तक मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित की जा रही है।

समर गोपालपुर निवासी प्रिंस ने ग्रीको रोमन कुश्ती के 87 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इस बार प्रिंस ने 82 किलो ग्राम के अपने भार वर्ग को छोड़ कर 87 किलो भार वर्ग में हाथ अजमाया और इस भार वर्ग में पहले प्रयास में ही स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रिंस का सपना है कि वो ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करे। प्रिंस पहलवान का इस साल का ये पहला यह राष्ट्रीय पदक है। इस से पहले प्रिंस पहलवान पिछले वर्ष 2025 में वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में देश के लिए रजत पदक और जूनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुका है।
विज्ञापन

प्रिंस का गोल्ड मेडल आने पर गांव समर गोपालपुर और स्वामी भूमानंद कुश्ती अकादमी, सफियाबाद में खुशी का माहौल है। पदक जीतने पर महाराज अच्युतानंद ने आशीर्वाद दिया। सोनीपत की स्वामी भूमानंद कुश्ती अकादमी में कोच सुरेंद्र कादयान, कोच नितिन शर्मा, कोच सचिन शर्मा, अमित, अंकुश शर्मा, सुमित गूंगा, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रवि शर्मा ने प्रिंस पहलवान को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें