फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों की दी जानकारी

विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में मौजूद विद्यार्थी । विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत सरस्वती स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। डीएसपी मुख्यालय डॉ. रवींद्र सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना व यातायात पुलिस टीम ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों से अवगत कराया। साथ ही ठगों के झांसे में न आने की जानकारी दी।
डीएसपी ने कहा कि हर व्यक्ति को साइबर अपराध के घटित होने के तरीके व उससे बचाव के बारे में जागरूक होना जरूरी है। साथ ही दूसरों को भी जागरूक करना जरूरी है। साइबर ठगों के झांसे में आकरअपनी कमाई न गवाएं। हमें अपनी निजी जानकारी, बैंक संबंधित जानकारी किसी अनजान को नहीं देनी चाहिए। किसी भी फोन कॉल, व्हाट्सएप कॉल या अनजान नंबरों से उनके पास भेजे गये लिंक पर क्लिक न करें। बैंक खाता, आधार नंबर, ओटीपी किसी से शेयर न करे।
विज्ञापन

डीएसपी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि हमें ट्रैफिक नियमों के प्रति सक्रिय होकर नियमों का पालन करना चाहिए। शराब पीकर वाहन नहीं चलाना चाहिए। माता-पिता को 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बाइक या अन्य वाहन न चलाने दें। ड्राइविंग सीखते समय अपनी कार के पीछे एल का निशान जरूर लगवाएं। वाहन का प्रयोग करते समय दो पहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि सोशल मीडिया (फेसबुक व इंस्टाग्राम) पर प्राइवेसी सिक्योरिटी लगाकर रखे। अपने अकाउंट का मजबूत पासवर्ड बनाए और समय-2 पर बदलते रहें। जीमेल अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए दो स्टेप वेरिफिकेशन जरूर करें। मनी ट्रांसफर एप्लीकेशन (गुगल पे, फोन पे) को सावधानीपूर्वक प्रयोग करें। साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराएं। किसी कारणवश 1930 पर संपर्क नहीं हो रहा है तो डायल 112 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक थाने में स्थापित हेल्प डेस्क व साइबर थाने में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें