फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के दुरुपयोग को रोकें : कौशिक

विज्ञापन
9- विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण का संदेश देते यूथ इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कपिल क
विज्ञापन
रोहतक। विश्व जल दिवस के अवसर पर यूथ इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कपिल कौशिक ने कहा कि पानी की हर एक बर्बाद भविष्य की प्यास बन रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील की कि वर्षा जल संचयन को अपनाएं, पानी के दुरुपयोग को रोकें और जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसका संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी है।
उन्होंने बताया कि सीजीडब्ल्यूबी की रिपोर्ट के अनुसार, देश के कई हिस्सों में भूजल स्तर तेजी से गिर रहा। और अनेक क्षेत्र ओवर-एक्सप्लोइटेड या डार्क जोन की श्रेणी में पहुंच चुके हैं। हरियाणा भी इस संकट से अछूता नहीं है। रोहतक और आसपास के क्षेत्रों में ट्यूबवेल की गहराई लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कौशिक ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोत जैसे तालाब, जोहड़ और कुएं उपेक्षा के कारण समाप्ति की ओर हैं। उन्होंने चेताया कि यदि जल के अंधाधुंध दोहन पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में पानी के लिए संघर्ष आम सामाजिक समस्या बन सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें