जीद। सफीदों पुलिस ने गांव सरफाबाद में हत्या के मामले में गवाही देने से रोकने के लिए दबाव बनाने और धमकी देने पर 20-22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सरफाबाद निवासी राजेश ने एफआईआर में बताया कि साल 2025 में उनके भाई पवन उर्फ मक्की की हत्या कर दी गई थी। मामला अदालत में विचाराधीन है। 30 अप्रैल शाम को जब वह धर्मा के घर बैठे थे तो एक कार वहां आकर रुकी और राहुल, सुजल और रिंकी और करीब 20 अन्य बदमाश उतरे। इन लोगों ने धमकी दी कि अगर तूने गवाही दी तो तुझे भी तेरे भाई की तरह जान से मार देंगे।पुलिस ने मामले में राहुल, सुजल, रिंकी और कर्मपाल को नामजद कर 18-20 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद